हाथरस, जनवरी 1 -- हाथरस। हाथरस के कोतवाली सदर इलाके में एक 15 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। यह घटना बुधवार शाम को हुई। किशोर अपनी मां की फटकार और रुपए मांगने को लेकर हुए विवाद से नाराज था। पन्द्रह वर्षीय किशोर अपनी मां से रुपए मांग रहा था। मां ने रुपए देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी और विवाद हो गया। इसी बात से नाराज होकर करन ने अपने घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिवार के लोग उसे आनन-फानन गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आये,लेकिन हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। इलाका पुलिस को इस प्रकरण की कोई जानकारी नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.