गाज़ियाबाद, मार्च 24 -- ट्रांस हिंडन। लिंक रोड थाना क्षेत्र के झंडापुर में एक 13 वर्षीय किशोर मां के डांटने पर घर से चला गया। किशोर के पिता कमलजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि 22 मार्च को उनका 13 वर्षीय बेटा घर पर खेल रहा था। इस दौरान उनकी पत्नी ने उसे डांट दिया। कुछ देर बाद बेटा घर से निकला और कहीं चला गया। जिसके बाद बेटे का कुछ पता नहीं चला। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...