अलीगढ़, फरवरी 25 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। मां के डांटने पर कासगंज की किशोरी ने विषाक्त पदार्थ खा लिा। मंगलवार को उपचार के दौरान मेडिकल कालेज में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिला कासगंज के अमापुर थाना क्षेत्र के गांव इसेपुर निवासी खुशी (15) पुत्री मनोज कुमार इलाके के ही निजी स्कूल से कक्षा नौ की पढ़ाई कर रही थी। सोमवार को वह घर पर अकेली थी। तभी बिल्ली घर के अंदर घुस गई। कमरे में रखी एलइडी को गिरा दिया। इस पर मां ने उसे डांट दिया। इसी बात से नाराज खुशी ने घर में रखे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया। मंगलवार को उपचार के दौरान खुशी ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शाम को परिजन शव को कासगंज लेकर चले गए।

हिंदी ...