प्रयागराज, मार्च 11 -- शीतला अष्टमी के अवसर पर शक्तिपीठ मां कल्याणी देवी, मां ललिता देवी व मां अलोपशंकरी मंदिर में भोर से ही मां भगवती के जयकारों की गूंज सुनाई देने लगी थी। भोर में साढ़े चार बजे मंगलाआरती के बाद कपाट खोले गए तो मंदिरों में हलवा व पूड़ी (बसौड़ा) का प्रसाद चढ़ाने के लिए महिलाओं की कतार लग गई। प्रसाद अर्पित कर महिलाओं ने मां की पूजा की और परिजनों की सेहत, सुख-समृद्धि व रोगों से रक्षा की प्रार्थना की। कल्याणी देवी मंदिर में आयोजित वार्षिक मेले के दूसरे दिन मंदिर समिति के अध्यक्ष पं. सुशील कुमार पाठक व पुजारी पं. श्यामजी पाठक ने मां का स्वर्ण आभूषणों, मेवा व फूलों से शृंगार किया। परिसर में दुर्गा सप्तशती का पाठ व कन्याओं को भोजन कराया गया। वहीं, मां अलोपशंकरी का पालना छूने के लिए देर शाम तक श्रद्धालुओं में होड़ लगी रही तो मां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.