शाहजहांपुर, अप्रैल 20 -- बंडा। थाना क्षेत्र में एक महिला के खाते से करीब 30 लाख रुपये फर्जी तरीके से निकालने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के बेटे ने ही मोबाइल नंबर बदलवाकर फोनपे बनाकर रकम अपने परिचितों के खातों में ट्रांसफर कर दी। मामले की जानकारी होने पर महिला ने बेटे समेत अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गांव ढका घनश्याम निवासी स्वर्गीय रामकुमार सरकारी शिक्षक थे। उनकी मृत्यु के बाद वेतन और फंड की करीब 30 लाख रुपये की रकम उनकी पत्नी सीता रानी के बैंक खाते में आई थी। आरोप है कि सीता रानी का बेटा नशे का आदी है और उसने खाते में जमा रकम देखकर फर्जी तरीके से अपना मोबाइल नंबर लिंक करा लिया। यह भी पढ़ें- शिकायत के बाद भी नहीं थमा फर्जी निकासी का खेल, इसके बाद उसने फोनपे बनाकर धीरे-धीरे खाते से रकम निकालकर अपने दोस्तों के ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.