उन्नाव, मार्च 24 -- उन्नाव, संवाददाता। नवरात्र के छठवें दिन मां के दर्शन करने के लिए देवी मंदिरों में अपार भीड़ पहुंची। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में सुबह व शाम को श्रद्धालुओं से खचाखच भरे रहे। शाम के समय महिलाओं ने भजन कीर्तन कर छठवें स्वरुप की देवी मां कात्यायनी का पूजन अर्चन कर मनवांछित फल की कामना की। दूरदराज से आने वाले भक्तों को मंदिरों में लगी लाइन में काफी देर इंतजार के बाद मां के दर्शन हो सके। भक्तों ने मंदिर परिसर में जमकर जयकारे भी लगाए। मंदिरों में बच्चों के मुंडन व कर्ण छेदन आदि कार्यक्रम सम्पन्न करवाए गए। मां दुर्गा के जयकारों से देवी मंदिरों के परिसर गुंजायमान रहा। अन्य दिनों की अपेक्षा मंगलवार को देर रात तक दुर्गा मंदिर में दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। महंगाई पर आस्था भारीनवरात्र के आते ही नारियल बेचन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.