झांसी, मार्च 26 -- ..काली-काली जय मां काली, ..जय काली कल्याण करो मां की गूंज, ..बजते ढोल-ताशे, ..शंख ध्वनि और मां की भक्ति में लीन बुंदेले। बुधवार की आधी रात यही माहौल रहा। मां कालरात्रि की महामंगला आरती हुई। वहीं गुरुवार सुबह से रानी की नगरी झांसी फिर मठ-मंदिरों, सिद्धपीठों में मां के अंगना उतर आई। भक्तिभाव से मां महागौरी का पूजन हुआ और महाष्टमी पर्व मनाया गया। घर-घर देवी स्वरूप, पांच, सात, नौ, 11 तो इससे अधिक कुंवारी कन्याओं का पूजन कर उन्हें जिमाया गया। वहीं शुक्रवार को चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होगी। गुरुवार सुबह-सवेरे से देवी मंदिरों में तिल भर जगह न रही। दिन भर मंत्रोच्चारण, जाप-पाठ, होम-हवन हुए। श्री श्री काली सिद्धपीठ, श्री श्री महाविद्या काली मंदिर, सीपरी बाजार स्थित काली बाड़ी, सदर स्थिति काली मंदिर सहित...