एटा, मार्च 22 -- एटा। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन रविवार को शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के चतुर्थ कूष्मांडा स्वरुप की विधान पूर्वक पूजा-अर्चना हुई। मंदिरों और घरों में हवन-पूजन और यज्ञ के दौरान भक्तों ने मां को समर्पित महामंत्रों का जाप किया। घंटे घंटियों एवं शंखों की गूंज के साथ मंदिरों पर लगे लाउड स्पीकर में बजने वाले माता के मनोहारी भजन माहौल को और अधिक भक्तिमय बनाते रहे।नवरात्र के चौथे दिन शहर के प्रमुख काली माता मंदिर, पथवारी माता मंदिर, शीतला माता मंदिर, जनता दुर्गा मंदिर, भगीपुर माता मंदिर सहित सभी छोटे बड़े मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां कूष्मांडा की विधि-विधान से पूजा आराधना की। महिला पुरुष एवं युवक, युवतियों ने माता का गंगाजल एवं दूध से अभिषेक किया। मां की अराधना करते समय ऊं देवी कूष्मांडायै नम: का जाप किया। श्रद्धालुओं ने माता कूष्म...