बलिया, मार्च 23 -- बलिया, संवाददाता। वासंतिक नवरात्र के चौथे दिन रविवार को मां दुर्गा के कूष्मांडा स्वरूप का पूजन जिले भर के घरों व देवी मंदिरों में विधि विधान से हुआ। देवी भक्तों ने दुर्गासप्तशती व चालीसा का पाठ किया। भोर से ही देवी मंदिरों में शंख व घंट घड़ियाल की ध्वनियां गूंजायमान हो उठी। भक्तों ने मातारानी को पीले फूल, वस्त्र आदि चढ़ाया तथा मालपुआ व अन्य मिष्ठान का भोग लगाकर अपने व परिवार के कुशलता की कामना की।शास्त्रों में वर्णन है कि मातारानी के इस स्वरूप का जो भक्त विधि-विधान से उपासना व वंदना करता है मां अपने भक्तों के सभी दुख हर लेती हैं और उन्हें सुख, शांति के साथ समृद्धि प्रदान करती हैं। शहर के जापलिनगंज सहित अन्य मंदिरों व घरों में विधि विधान से पूजन किया गया। ब्रह्माइन स्थित ब्रह्माणी देवी मंदिर, मंगला भवानी मंदिर, पचरुखा दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.