मुरादाबाद, मार्च 22 -- मुरादाबाद। चैत्र नवरात्र में रविवार को माता के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की आराधना की गई। श्रद्धालुओं ने तड़के से ही मंदिरों में पहुंचकर माता को नारियल, चुनरी आदि अर्पित कर पूजा अर्चना की। मंदिरों से लेकर घरों तक में हवन एवं कीर्तन की धूम रही। काली माता मंदिर के महंत सज्जन गिरि के अनुसार मंदिर खुलने से पहले ही श्रद्धालुओं ने पहुंचना शुरू कर दिया, जबकि रविवार होने के कारण भी मंदिर में अधिक भीड़ रही। सायं भी श्रद्धालु शयन आरती तक आते रहे। सिद्धपीठ नौ देवी श्री काली माता मंदिर के महंत रामगिरि ने बताया माता की आराधना को सुबह से ही भीड़ रही। सायं भी श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए।रेलवे कालोनी स्थित मनोकामना श्री हनुमान मंदिर में पुजारी हरि दत्त शास्त्री ने यज्ञ कराया। सायं अन्नू अग्रवाल ने कीर्तन कराया। म...