मां कूष्मांडा की पूजा कर भक्तों ने की सुख-समृद्धि की कामना
मुंगेर, मार्च 23 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन रविवार को मां दुर्गा के चौथे स्वरूप कूष्मांडा की पूजा की गयी। भक्तों ने माता कूष्मांडा की पूजाकर सुख-समृद्धि एवं आरोग्य की कामना की। मान्यता है कि मां कूष्मांडा की उपासना से भक्तों के समस्त रोग, शोक दूर होते हैं। इनकी भक्ति से आयु, यश, आरोग्य की वृद्धि होती है। पूजा केन्द्रों पर भक्तों की भीड़ सुबह से लगी रही। भक्तों ने माता को लाल अड़हुल फूल, फल, चुनरी एवं मिष्ठान अर्पित किया। कई भक्त घरों में भी कलश स्थापना कर पूजा कर रहे हैं। पूजा जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, शक्तिपीठ चंडिका स्थान, बड़ी दुर्गा, छोटी दुर्गा सहित विभिन्न पूजा केन्द्रों पर भक्तों की भीड़ बढने लगी है। शक्तिपीठ चंडिका स्थान भक्त अहले सुबह से ही पहुंच रहे हैं। देवी गीतों से वातावतरण भक्तिमय हो गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.