सोनभद्र, मार्च 22 -- सोनभद्र, संवाददाता। वासंतिक नवरात्र के चौथे दिन रविवार को मां कूष्मांडा स्वरूप का भक्तों ने दर्शन पूजन किया। मंदिरों में मां अम्बे के जयकारे से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। प्रतिदिन की अपेक्षा मंदिरों में भीड़ अधिक देखी जा रही थी। भक्तों ने दर्शन-पूजन कर मां से आशीर्वाद लिया। राबर्ट्सगंज नगर स्थित देवी मंदिरों के साथ डाला स्थित वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन पूजन के लिए अलसुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी, जो देर शाम तक लगी रही। मंदिरों के आस-पास पूजन सामग्री की दुकानों में नारियल, चुनरी व प्रसाद खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। राबर्ट्सगंज नगर स्थित प्राचीन शीतला मंदिर, सातो शीतला मइया मंदिर, दक्षिणेश्वर काली मंदिर, दुर्गा मंदिर और बरकरा गांव स्थित काली मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भक्तों ने मां दुर्गा के चौथे स्वरूप क...