फरीदाबाद, मार्च 22 -- चैत्र नवरात्र के चौथे दिन मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता।स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में चैत्र नवरात्र के चौथे दिन मां दुर्गा के कुष्मांडा स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। जिले के सभी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। भक्तों ने मां के जयकारों के साथ पूजा कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। रविवार होने के कारण मंदिरों में अन्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ देखने को मिली और दोपहर बाद तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।सुबह के समय मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। श्रद्धालु फल, फूल, नारियल और प्रसाद लेकर मां के दरबार में पहुंचे। मंदिरों में भजन-कीर्तन और दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कई मंदिरों में व...