झांसी, मार्च 17 -- सीपरी बाजार थाना क्षेत्रान्तर्गत सनफ्रांस कॉलोनी में महिला शिक्षक द्वारा टॉयलेट क्लीनिर पीकर दी गई जान के बाद बच्चे चीख पड़े। मां की हालत देख वह फूट-फूटकर रो पड़े। चीखने की आवाज सुनकर आसपास का इलाका दहल उठा। लोग मदद को दौड़े। करीब आकर देखा तो दर्दनाक मंजर था। महिला शिक्षक रूपा राठौर बेसुध पड़ी थी। पॉश कॉलोनी अशोक सनफ्रान सिटी निवासी संजय राठौर मोंठ स्थित एक कॉलेज में प्रिंसीपल हैं। जबकि उनकी पत्नी रूपा राठौर मोंठ में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। मंगलवार को संजय स्कूल चले गए। तभी रूपा ने अंदर जाकर भारी मात्रा में टॉयलेट क्लीनर पी लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। क्षेत्रविसयों के अनार मृतका के बेटे और बेटी की तेजी से रोने की आवाजें आई तो लोग अपने-अपने कमरों से उतरकर पहुंचे। बताया, रूपा बेसुध पड़ी थी। उसके मुंह से झाग ...