मेरठ, मई 3 -- लिसाड़ी गेट के मजीदनगर में महिला की निर्मम हत्या में उसके पति के जेल भेज दिया गया है। अब महिला की दोनों बच्चियों के भविष्य को लेकर पंचायत हुई, जिसमें उनके नाना-नानी ने परवरिश से साफ इंकार कर दिया। बाद में बच्चियों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी दादा-दादी को सौंप दी गई। बता दें कि शुक्रवार सुबह मजीदनगर गली तीन निवासी साकिब ने अपनी 27 वर्षीय पत्नी कौसर की पेपर कटर से गला काटकर हत्या कर दी थी। घटना के वक्त दोनों मासूम बेटियां उसी कमरे में मौजूद थीं और मां को खून से लथपथ देख रोते हुए उसे जगाने की कोशिश करती रहीं। बाद में खुलासा हुआ कि आरोपी पिता के एक महिला से अवैध संबंध थे, जिसका कौसर विरोध कर रही थी। इसी विवाद के चलते वह कई दिनों से हत्या की साजिश रच रहा था। मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है。 यह ...