जयपुर, जुलाई 11 -- राजस्थान की राजधानी जयपुर की रहने वाली नीरज शर्मा की हत्या की जांच में एक नया मोड़ आया है। पुलिस अब उनके पति विजय शर्मा की 2025 में हुई मौत की जांच कर रही है। उनके साले ने शिकायत की थी कि उनके जीजा की मौत स्वाभाविक कारणों से नहीं हुई थी।बड़ी साजिश का हिस्सा इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, अपनी मां की हत्या के मामले में गिरफ्तार आयुषी शर्मा के मामा ने दावा किया है कि वह अपने पिता विजय शर्मा की मौत में भी शामिल थी। यह मौत पारिवारिक संपत्ति और सरकारी नौकरी से जुड़ी एक बड़ी साजिश का हिस्सा बताई जा रही है। यह ताजा घटनाक्रम तब सामने आया है जब पुलिस ने 23 साल की आयुषी शर्मा को अपनी मां नीरज शर्मा की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया। उसने यह साजिश अपने चचेरे भाई बलराम उर्फ रवि और कई अन्य आरोपियों की मदद से रची थी...