बेगुसराय, मई 23 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। कोरैय पंचायत वार्ड-10 निवासी गायत्री देवी की उसके पति अमित पंडित द्वारा 21 मई को की गई बेरहमी से हत्या के बाद पूरा परिवार बिखर सा गया है। इस घटना के मामले में पुलिस ने पति अमित पंडित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है लेकिन अब सबसे बड़ा प्रश्न यह की उन पांच मासूम बच्चों के भविष्य का क्या होगा। इन बच्चों के सिर से मां का साया छिन जाने और पिता के जेल जाने के बाद आखिर इन बच्चों का पालन-पोषण कौन करेगा, यह चिंता कोरैय गांव के लोगों को बेचैन कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद गायत्री देवी का अंतिम संस्कार सिमरिया गंगा घाट पर किया गया। यह भी पढ़ें- मां की हत्या के बाद पिता गया जेल, बेसहारा हो गए उनके पांचों मासूम बच्चे दृश्य और भावनाएँ इस दौरान ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। महज पा...