लखीमपुरखीरी, मार्च 10 -- मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र में मां की हत्या के आरोप में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर मैगलगंज इंद्रजीत सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस टीम फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान सोमवार को पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि माँ की हत्या किये जाने के मामले में वांछित चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त योगेश उर्फ नन्हे पुत्र रमेश कुमार निवासी ग्राम दीक्षितपुर औरंगाबाद चौराहे के पास मौजूद है पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश देते हुए योगेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त ने 17 फरवरी को अपनी मां उर्मिला देवी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की थी। ...