आगरा, जनवरी 3 -- हेल्प आगरा संस्था को जनसेवा के लिए ईको एम्बुलेंस दान में प्राप्त हुई है। यह एम्बुलेंस बीना भार्गव की स्मृति में उनकी बेटियों अन्नू, सिंपल और डिम्पल भार्गव ने संयुक्त सहयोग से भेंट की। विजय नगर कॉलोनी स्थित उनके भाई अभिनव भार्गव के निवास पर परिवार के शिव कुमार भार्गव और उमा भार्गव ने एम्बुलेंस की चाबी हेल्प आगरा के एम्बुलेंस सेवा प्रभारी अशोक बंसल और राजेन्द्र बंसल को सौंपी। इस अवसर पर हेल्प आगरा की ओर से शिव कुमार भार्गव और उमा भार्गव का अभिनंदन किया गया। संस्था के महासचिव गौतम सेठ ने बताया कि अब संस्था के पास 11 एम्बुलेंस हो गई हैं। इससे सेवा को त्वरित और व्यापक बनाया जा सकेगा। अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने सामाजिक दायित्वों के प्रति संवेदनशील सोच के लिए भार्गव परिवार का आभार जताया। कार्यक्रम में दीपेन्द्र मोहन सीए, समाजसेवी स...