हाजीपुर, अप्रैल 11 -- हाजीपुर। नि.सं. बिहार के पीएचईडी मंत्री संजय सिंह शुक्रवार को शहर के बागमली मोहल्ला के माया सदन में लोजपा रा के नगर अघ्यक्ष मनोज सिन्हा के यहां पहुंचे। उनकी वृद्ध व बीमार मां से मिले। मंत्री ने उनकी मां की स्वास्थ्य की जानकारी ली। वृद्ध मां का आर्शीवाद लिया। इस अवसर कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए मंत्री श्रीसिंह ने कहा कि मां की सेवा सबसे बड़ी पूजा है। इस अवसर पर अधिवक्ता राजकुमार दिवाकर ने उन्हें माला पहनकर स्वागत किया। उनके प्रति आभार व्यक्त की इस अवसर पर मनोज सिन्हा डॉ. संजीव कुमार, अभितोष सिन्हा, इंजीनियर अर्पित सिन्हा, इंजीनियर रवि शंकर सिन्हा, अभिषेक वर्मा, अमरदीप फूलन, दिवाकर वर्मा, विनय कुमार निराला, लोजपा के जिला अध्यक्ष संजीव सिंह लोजपा के वरीय नेता अवधेश सिंह, संतोष स्वराज, संतोष शर्मा, धर्मवीर यादव, राके...