मां की संदिग्ध मौत से दो मासूमों के सिर से उठा साया,पिता भी सलाखों के पीछे
बांका, फरवरी 23 -- पंजवारा (बांका),निज प्रतिनिधि। पंजवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी महादलित टोला में विवाहिता रुबी देवी की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।इस हृदय विदारक घटना ने न केवल एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया,बल्कि दो मासूम बच्चों के भविष्य पर भी सवालिया निशान लगा दिया है। रूबी देवी की मौत के बाद उसके दो छोटे बच्चे जिसमें एक 3 साल की बेटी एवं एक माह का दूधमूंहा पुत्र पूरी तरह से अनाथ हो गया है। बच्चों के सिर से माँ की ममता हमेशा के लिए छीन गई है,और पिता की गिरफ्तारी के बाद घर में कोई बड़ा सहारा नहीं बचा।टोले के लोग की आंखें भी इन मासूम की बेबसी देखकर नम हैं। बच्चे अपनी मां को पुकार रहे हैं,लेकिन उनकी चीख सुनने वाला अब कोई नहीं।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.