छपरा, सितम्बर 30 -- जमीन के बंटवारे को लेकर पूर्व से विवाद और धमकी देने का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी गड़खा, एक संवाददाता। गड़खा गांव में बीते सोमवार को 45 वर्षीया महिला का फंदे से लटकते मिले शव के मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मृतका के पुत्र मोहित कुमार ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

हत्या का मामला मोहित कुमार ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि वह अपनी बहन के साथ अपने भांजे के जन्मदिन समारोह में उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह गया हुआ था। इसी दौरान गांव के लोगों ने फोन कर उसकी मां की मौत की सूचना दी। सूचना मिलने पर जब वह घर पहुंचा तो उसकी मां पूनम देवी मृत अवस्था में पलंग पर पड़ी हुई थी। उनकी गर्दन पर साड़ी से फंदा लगाए जाने का निशान था।

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई मोहित ने आरोप लगाया कि ...