रुद्रपुर, मार्च 15 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जगतपुरा में मां के अंतिम संस्कार के कुछ ही घंटे बाद तीन भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद भाइयों ने एक-दूसरे पर बेलन, तवा समेत घरेलू सामान से हमला कर दिया। इसमें एक भाई और उसकी पत्नी घायल हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, जगतपुरा निवासी एक महिला का शनिवार को निधन हो गया था। अंतिम संस्कार के बाद उसके तीनों बेटे घर पहुंचे तो किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और तीनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। आरोप है कि उन्होंने किचन में रखे बेलन, तवा और अन्य सामान से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। मारपीट में एक भाई और उसकी पत्नी घायल हो गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.