मां की फटकार से सातवीं छात्रा ने की आत्महत्या
पलामू, सितम्बर 26 -- छतरपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के नौडीहा थाना क्षेत्र के खैरादोहर गांव में शुक्रवार को मां की फटकार के बाद 16 वर्षीय सातवीं कक्षा की छात्रा सुमन कुमारी ने कीटनाशक खा लिया। गंभीर स्थिति में उसे छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेदिनीनगर के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, रेफर कर दिया। परंतु इलाज के दौरान वहां उसकी मौत हो गई। एमआरएमसीएच टीओपी ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। नौडीहा के थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, आवेदन के आधार पर पुलिस जांच करेगी। मृतका की मां सविता देवी ने बताया कि शुक्रवार को सुमन घर पर अकेली थी। उन्होंने घर में रहकर ठीक से पढ़ाई करने और बिना बताए कहीं नहीं जाने को लेकर उसे फटकार लगाई थी। इसके बाद वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.