मां की फटकार से नाराज बेटे ने जहर खा की जान देने की कोशिश
गोपालगंज, सितम्बर 7 -- गोपालगंज। जिले के मांझागढ़ थाने के भैंसहीं गांव में सोमवार को मां की फटकार से नाराज एक युवक ने कीटनाशक खाकर अपनी जान देने की कोशिश की। जहर खाने से अचेत युवक को इलाज के लिए आनन-फानन में परिवार के सदस्यों ने मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मांझागढ़ थाने के भैंसहीं गांव के हरिचन्द्र सिंह का बेटा अनूज कुमार को उसकी मां ने सोमवार को किसी बात से नाराज होकर डांट-फटकार लगा दी। इससे उसका बेटा नाराज हो गया और घर में रखे गए कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबियत बिगड़ने लगी। परिवार के सदस्यों कीनजर जब उस पर पड़ी तो वे उससे यह जानने की कोशिश किए कि आखिर उसकी तबियत क्यों बिगड़ रही है। इसके बाद युवक ने बताया कि उसने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.