कौशाम्बी, मई 17 -- पइंसा थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि 15 मई की सुबह उसने अपनी 15 वर्षीय बेटी को मोबाइल फोन चलाने और घर का काम नहीं करने की बात पर फटकार दिया था। इसी के बाद शाम को वह घर छोड़कर कहीं चली गई। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर पीड़ित मां ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...