रामगढ़, मार्च 28 -- रामगढ़, नगर प्रतिनिधि सौदागर मोहल्ला स्थित श्री श्री प्राचीन चैती दुर्गा मंदिर में चैती नवरात्र धूमधाम से संपन्न हुआ। शनिवार को दशमी पूजा के उपरांत मां की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया। इस दौरान बंगाली टोला स्थित काली मंदिर, गोला रोड के सत्यनारायण मंदिर और लोहार टोला स्थित बरमसिया काली मंदिर दर्शन किए। मेनरोड सुभाष चौक होते हुए, मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का भ्रमण हुआ। विधि विधान से बिजुलिया तालाब में मूर्ति का विसर्जन किया गया। विसर्जन जुलूस में जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल, नेमचंद प्रसाद, गुलाबचंद अग्रवाल, दुर्गा प्रसाद अग्रवाल, जयचंद प्रसाद, विकास कुमार, संजय अग्रवाल, सूरज जायसवाल, मनोज जायसवाल, सहदेव ठाकुर, महेंद्र ठाकुर सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.