नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी अपनी एक्टिंग स्किल्स के साथ-साथ फैशन सेंस से भी फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' के प्रमोशन के दौरान वो गुलाबी रंग की खूबसूरत पटोला साड़ी में नजर आईं। शरवरी का ये लुक इसलिए भी इतना खास है, क्योंकि इससे उनकी बड़ी खूबसूरत यादें जुड़ी हुई हैं। एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शरवरी ने अपने लुक की तस्वीरें तो साझा की हीं, साथ ही बताया कि किस तरह ये खूबसूरती साड़ी उन्हें उसकी मां से विरासत में मिली। उन्होंने मां की पुरानी साड़ी को एक मॉडर्न ट्विस्ट दे कर पहना। साड़ी के साथ कोर्सेट ब्लाउज और ड्रेपिंग स्टाइल इतना खास था कि हर किसी की निगाहें इसी पर टिक कर रह गईं।मां की पुरानी पटोला साड़ी को दिया मॉडर्न ट्विस्ट शरवरी ने इस खास मौके के लिए अपनी मां की पुरानी पिं...