पीलीभीत, अप्रैल 6 -- पूरनपुर। मां की दवा लेने गई किशोरी के साथ चार आरोपियों ने अभद्रता की। विरोध पर भाई की पिटाई लगा दी। उसके बाद घर पहुंकर किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद चारों आरोपियों को गिरफतार कर जेल भेज दिया। थाना हजारा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी भाई के साथ चार अप्रैल को खजुरिया जनपद लखीमपुर खीरी अपनी मां की दवा लेने गई थी। खजुरिया में शनि पुत्र बालकिशन, दिनेश पुत्र सोमनाथ, दयानंद पुत्र श्रीकृष्ण और निरंजन पुत्र विजय निवासी शास्त्रीनगर मिल गए। चारों युवक किशोरी के साथ अभद्रता करने लगे। उसके भाई ने विरोध किया। इस पर चारों युवकों ने किशोरी के भाई के साथ मारपीट की। लोगों के बीच बचाव करने के बाद मामला शांत हो गया। उसके बाद चारों युवक किशोरी के घर पहुंचे। दरवाजे पर खड़े होकर उसका नाम लेकर शोर मचाने लग...