बांदा, मई 30 -- बांदा,संवाददाता। मां की डांट से नाराज युवती ने सूने घर में अटारी के ऊपर छप्पर की धन्नी में दुपटटा से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तिंदवारी थाना क्षेत्र के आबादी निवासी पुष्पेंद्र ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर उसकी 20वर्षीय बहन मालती पुत्री रामकरन वर्मा ने सूने घर में अटारी के ऊपर छप्पर की धन्नी मे दुपटटा से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। खेत से घर पहुंचे परिजनो ने शव देखा तो चीख पड़े। शोर गुल सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई पुष्पेंद्र ने बताया कि तीन भाईयो के बीच अक...