अमरोहा, अगस्त 4 -- जोया। डिडौली क्षेत्र के एक गांव में मां की डांट से नाराज होकर 17 वर्षीय युवती ने घर में रखी दवाई का अधिक सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बीच युवती की हालत गंभीर बनी है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को युवती का अपनी मां से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस पर मां ने उसे डांट दिया। मां की डांट से क्षुब्ध होकर युवती ने एकाएक ही यह कदम उठाया। दवाई के अधिक सेवन से युवती की तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने इस मामले में अभी तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें इस प्रकरण में कोई जानकारी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्यवाही होगी।

हिंदी हि...