रायबरेली, अगस्त 11 -- बलरामपुर, संवाददाता। चार साल पहले मां की डांट से नाराज होकर घर से निकला 10 साल का बच्चा न जाने कहां चला गया था। मां रहीमा ने उसे हर जगह तलाशा, रिश्तेदारों से लेकर परिचितों तक पूछताछ की और पुलिस से भी गुहार लगाई। समय बीतता गया, लेकिन बेटे का कोई सुराग नहीं मिला। चार साल बाद जब पुलिस ने उसके सामने बेटे को लाकर खड़ा किया तो रहीमा कुछ पल के लिए उसे निहारती रह गई। पहचान होते ही आंखों से आंसू छलक पड़े। जिस बेटे को वह वर्षों से तलाश रही थी, वह गोंडा में किसी दूसरे परिवार के बीच 'आशीष' नाम से पल रहा था। यह कहानी तुलसीपुर थाना क्षेत्र के नई बाजार बैरागीपुरवा गांव की है। वर्ष 2022 में घर से गायब हुआ बच्चा अब 14 साल का हो चुका है। तुलसीपुर पुलिस ने चार साल से चल रही तलाश के बाद उसे गोंडा के सुभागपुर रेलवे स्टेशन के पास दत्तनगर ...