संभल, अप्रैल 17 -- बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को मां की डांट से क्षुब्ध होकर युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को मां ने गुरुवार को किसी बात को लेकर डांट दिया। युवती को डांटने के बाद परिजन खेत में काम करने चले गए और युवती घर पर अकेली रह गई। तभी युवती ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जब शाम को परिजन खेस से वापस लौटे तो युवती घर में पड़ी थी। जिसे देख परिजनों के होश उड़ गए। आनन फानन में परिजन युवती को उपचार के लिए संभल के निजी अस्पताल में ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने रेफर कर दिया। परिजन युवती को मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। युवती की मौत से परिवार म...