कौशाम्बी, जुलाई 25 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के म्योहरिया गांव में शुक्रवार शाम एक हृदय विदारक घटना सामने आई। मां की डांट से नाराज होकर 12 वर्षीय किशोरी ने कमरे के अंदर दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। म्योहरिया गांव निवासी सोनेलाल दिल्ली में मजदूरी करते हैं। घर पर उनकी पत्नी चार बच्चों के साथ रहती हैं। परिजनों के अनुसार उनकी बड़ी बेटी रानी (12) कक्षा पांच की छात्रा थी। शुक्रवार शाम वह मोबाइल पर रील देख रही थी। इसी दौरान उसकी मां ने पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कहते हुए उसे फटकार लगा दी। इससे नाराज होकर रानी कमरे में चली गई और छत के चुल्ले में दुपट्टे का फंदा बनाकर झूल गई। कुछ देर बाद भाई आलोक कमरे में पहुंचा तो बहन को फंदे से लटका द...