जौनपुर, जून 12 -- नौपेड़वा(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा थाना क्षेत्र के पूराहेमू चक पनिगासन गांव में गुरुवार की रात्रि 17 वर्षीय किशोर ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह देर तक उसके न उठने पर परिजनों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो अंदर से बन्द मिला। खिड़की खोल झांका तो किशोर फंदे से लटक रहा था।उक्त गांव निवासी विश्राम यादव का एक मात्र पुत्र 17 वर्षीय अर्पित यादव इंटरमीडिएट का छात्र था। बतातें है कि शाम को किसी बात को लेकर मां मीरा यादव उसे डांट दी। रात में खाना खाने के बाद सब अपने-अपने स्थान पर सोने चले गए। अर्पित भी अपने कमरे में चला गया। सुबह देर तक न उठने पर परिजन दरवाजा खोलने का प्रयास किये तो अंदर से बन्द मिला। लोगों ने दरवाजा तोड़कर किशोर को फंदे से उतारा और पुलिस को सूचना दी। उधर एकमात्र पुत्र के मौत पर परिवार में क...