लखनऊ, मार्च 28 -- लखनऊ, संवाददाता। हसनगंज थानाक्षेत्र में मां की डांट से आहत 11वीं की छात्रा ने शुक्रवार देर रात फांसी लगा ली। जानकारी होने पर परिवार के लोग छात्रा को फंदे से उतारकर फौरन बलरामपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।डालीगंज के मनकामेश्वर मठ मंदिर के पास रहने वाले अरविंद कुमार सिक्योरिटी गार्ड के सुपरवाइजर हैं। परिवार में पत्नी सपना, एक बेटी लीजा उर्फ बेबो (17) और एक बेटा उदय है। परिजनों ने बताया कि लीजा डालीगंज के एक निजी स्कूल में 11वीं की छात्रा थी। शुक्रवार को लीजा को मां ने किसी बात को लेकर डांट दिया। इसके बाद छात्रा गुस्से में वहां से कमरे में चली गई। कुछ देर बाद अरविंद कमरे में गए तो देखा कि बेटी फंदे से लटक रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.