अररिया, जनवरी 16 -- अररिया, निज संवाददाता मां की डांट, फटकार से नाराज घर से भागी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जोकीहाट की दो छात्राओं को सीडब्ल्यूसी ने गुरुवार को काउंसलिंग के बाद परिजनों को सौंपा। दरअसल यह दोनों छात्राएं आपस में सहेली है और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जोकीहाट में कक्षा छह की छात्रा है। मां की डांट, फटकार से नाराज होकर दोनो ने 12 दिसंबर को घर से छह हजार रुपये लेकर फरार हो गई। जोकीहाट से दोनो अररिया कोर्ट स्टेशन पहुंची और ट्रेन पड़कर कटिहार गयी। ठंड लगने के बाद एक हजार में कंबल लिया। इसके बाद दिल्ली जाने के लिए प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार करने लगी। इसी बीच कटिहार रेल पुलिस ने दोनों नाबालिक को पकड़ा और फिर बालिका गृह कटिहार में आवासित किया। कटिहार बालिका से गुरुवार को दोनो छात्रा को सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया गया। जह...