मां की गोद खाली रही, आया ने भर दिया ममता का आंचल
कन्नौज, अगस्त 9 -- कन्नौज, संवाददाता। मां की गोद बच्चों के लिए दुनिया का सबसे सुरक्षित ठिकाना मानी जाती है, लेकिन जिला अस्पताल के एनआईसीयू में भर्ती दो जुड़वां नवजात इस ममता से फिलहाल महरूम हैं। जन्म देने वाली मां ने लोकलाज के चलते बच्चों से दूरी बना ली, तो दो आया उनके लिए मां जैसी बन गईं। महिला कल्याण विभाग की आया मैना देवी और लक्ष्मी देवी पिछले पांच दिन से दोनों बच्चों की देखभाल में लगी हैं। कभी दोनों नवजातों को सीने से लगाए रहती हैं तो कभी चम्मच से दूध पिलाकर उन्हें दुलारती हैं। बच्चों की जरूरतों का ध्यान रखने में दोनों आया का लगाव इतना बढ़ गया है कि ड्यूटी खत्म होने के बाद घर जाते समय भी वे बच्चों को प्यार से सीने से लगाकर ही निकलती हैं। घर पहुंचने के बाद भी बच्चों की चिंता बनी रहती है। अपने बाद ड्यूटी संभालने वाले कर्मचारियों से फोन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.