हिन्दुस्तान संवाददाता, सितम्बर 6 -- यूपी के सोनभद्र में एक युवक ने मां की आंखों के सामने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय चौकी क्षेत्र के डाला नगर पंचायत के नई बस्ती में शुक्रवार की रात एक युवक ने कमरा बंद कर फांसी लगा ली। खिड़की से यह सब उसकी मां देखती रही और चीखती चिल्लाती रही। जब तक लोग पहुंचते तब तक युवक ने दम तोड़ दिया। युवक ने किन कारणों से फांसी लगाई इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार डाला नगर पंचायत के नई बस्ती निवासी 24 वर्षीय निखिल सिंह पटेल पुत्र रमेश सिंह पटेल शुक्रवार की रात परिवार के साथ नई बस्ती स्थिति शैलेश्वर महादेव मंदिर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल होने गया था। रात में ही वह परिवार के साथ जन्माष्...