बहराइच, जुलाई 25 -- बहराइच। थाना विशेश्वरगंज के पुरैना में अपनी मां को मार डालने के आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। छैलू पुत्र भगवानदीन ने अपनी मां कन्या देवी को कुल्हाड़ी से वारकर मार डाला था। पुलिस ने आला कत्ल बरामद कर लिया है। दरअसल 23 जुलाई को थाना विशेश्वरगंज के पुरैना गांव में कन्या देवी पत्नी भगवानदीन वर्मा की हत्या उनके बेटे ने कर दी थी। सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष विशेश्वरगंज मय टीम, एफएसएल टीम व उच्चाधिकारीगण मौके पर पहुंचे। परिवारीजन व आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ की गयी तो मालूम चला कि छैलू वर्मा ने अपनी मां की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। यह भी पढ़ें- Bahraich News: खाना अच्छा नहीं बनाने से नाराज बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट मृतका के पति भगवानदीन पुत्र कन्धईलाल ग्राम पुरैना थाना विशेश...