कौशाम्बी, जुलाई 1 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाने के चायल कस्बा स्थित सरैंया वार्ड की एक बुजुर्ग महिला ने अपने दो बेटों और बहुओं पर प्रताड़ित करने, गाली-गलौज करने और भोजन नहीं देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बुधवार को क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपते हुए कार्रवाई करने की मांग की।सरैंया वार्ड निवासी कमला देवी पत्नी बच्चा लाल ने बताया कि उनके पति का दो वर्ष पहले निधन हो चुका है। उनके दो पुत्र हैं, जो अलग-अलग परिवार के साथ रहते हैं। आरोप है कि दोनों बेटे और बहुएं उनकी देखभाल नहीं करते। उन्हें समय पर भोजन भी नहीं दिया जाता और विरोध करने पर गाली-गलौज कर अपमानित किया जाता है। कमला देवी का कहना है कि मंगलवार शाम भोजन मांगने पर उनके साथ अभद्रता की गई, जिससे आहत होकर उन्होंने बुधवार को क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचकर दो...