मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- मां का पट खुलते ही मंदिर और पंडालों में उमड़ी भीड़ मीनापुर। प्रखंड में बुधवार की शाम मां दुर्गा का पट खुलते ही पंडालों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भटौलिया, तुर्की, बहवल बाजार, मुस्तफागंज और गोसाईपुर में श्रद्धालुओं ने देवी का दर्शन व पूजन किया। मुस्तफागंज स्थित मां सिंहवाहिनी धाम में आचार्य श्रीराम पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की। तुर्की में आचार्य दिव्यांशु झा और भटौलिया में पूजनोत्सव को देखने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर जगह-जगह भजन-कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...