आजमगढ़, अगस्त 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिला महिला अस्पताल में शुक्रवार को विश्व स्तनपान सप्ताह के समापन पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एएनएम ट्रेनिंग सेंटर की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक कर महिलाओं को स्तनपान के लिए जागरूक किया। एसीएमओ डॉ. उमाशरण पांडेय ने कहा कि मां का दूध शिशु के लिए पहला और सबसे सुरक्षित टीका है। यह नवजात को कई गंभीर बीमारी से बचाता है। उन्होंने कहा कि जन्म के पहले एक घंटे के भीतर बच्चे को स्तनपान शुरू करना चाहिए। छह माह तक केवल मां का दूध पिलाना शिशु को कुपोषण एवं अनेक संक्रमणों से बचाता है। स्तनपान शिशु और मां दोनों के लिए बेहद फायदेमंद है। यह शिशु को पूर्ण पोषण और रोग प्रतिरोधक क्षमता देता है। मां के दूध में सही मात्रा में प्रोटीन, वसा, विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो बच्चे के विकास के लिए जरूरी हैं। बच्चो में र...