आरा, मई 15 -- -बखोरापुर में 13 महान विभूतियों की प्रतिमाओं का होगा अनावरण बड़हरा, संवाद सूत्र। प्रखंड के बखोरापुर गांव स्थित जय मां काली बखोरापुरवाली मंदिर परिसर में आगामी 31 मई को राष्ट्रीय मां काली सांस्कृतिक महोत्सव सह अनावरण एवं स्थापना समारोह-2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12:30 बजे से होगा। इस अवसर पर विश्व प्रसिद्ध गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह समेत समाज के विभिन्न क्षेत्रों की 13 महान विभूतियों की प्रतिमाओं का अनावरण किया जाएगा।

समारोह में विशिष्ट अतिथि मंदिर ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस वार्षिक समारोह को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम में देशभर के प्रतिष्ठित राजनेता, प्रशासनिक अधिकारी, साहित्यकार, चिकित्सक, न्यायपालिका, धर्म, कला-संस्कृति एवं खेल जगत से जुड़े कई गणम...