चंदौली, जून 21 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया स्थित मां काली मंदिर से संबंधित भूमि विवाद को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयार की गई रिपोर्ट में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि चकिया मौजा के गाटा संख्या 318, 319, 320/1 एवं 321 की भूमि अभिलेखों और मूल वाद पत्रावली के परीक्षण के बाद सरकारी श्रेणी की भूमि पाई गई है। तहसीलदार की रिपोर्ट के बाद काली मंदिर परिसर में वंदन योजना के तहत एक करोड़ 31 लाख रुपए से कराए जाने वाले सुंदरीकरण सहित विकास कार्यों के मूर्त रूप लेने की उम्मीद जग गई है।तहसीलदार देवेंद्र कुमार ने बताया कि तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार काली मंदिर से संबंधित भूमि में तालाब, भीटा तथा सार्वजनिक उपयोग की जमीन दर्ज है, जिस पर किसी व्यक्ति विशेष को भौमिक अथवा हस्तांतरणीय अधिकार दिए जाने का प्रावधान नहीं है। जां...