गया, मार्च 24 -- खिजरसराय प्रखंड के चिरैली बाजार में आयोजित मां काली प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के अवसर पर सोमवार देर शाम प्रशासनिक अधिकारियों का आगमन हुआ। नीमचक बथानी के अनुमंडल पदाधिकारी केशव आनंद और डीएसपी सुरेंद्र कुमार सिंह ने यज्ञ मंडप पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान जिला परिषद सदस्य दिनेश कुमार गुप्ता उर्फ दीनू साहू ने गुलदस्ता व अंग वस्त्र देकर अधिकारियों का स्वागत किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर और मेले का भ्रमण कर श्रद्धालुओं से बातचीत की तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंच से संबोधित करते हुए अधिकारियों ने लोगों से शांति और सद्भाव के साथ यज्ञ का आनंद लेने की अपील की। वहीं यज्ञ समिति अध्यक्ष श्रीराम साव व सदस्य शक्ति बाबा ने पुलिस प्रशासन के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था से श्रद्धालुओं में विश्वास बढ़ा है और ...