गया, मार्च 28 -- चिरैली बाजार में आयोजित मां काली प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुक्रवार को भक्तिमय माहौल में संपन्न हो गया। समापन के अवसर पर भव्य भंडारा और माता के जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य दिनेश कुमार गुप्ता उर्फ दीनू साव ने दीप प्रज्वलित कर किया। यज्ञ समिति के अनुसार, पिछले आठ दिनों से लगातार भंडारे का आयोजन हो रहा था, जबकि समापन के दिन करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति अध्यक्ष राम साव ने जागरण में आए कलाकारों को सम्मानित किया। इस मौके पर मुन्ना साव, सत्येंद्र चौधरी समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...