संभल, अप्रैल 6 -- शहर के आवास विकास कॉलोनी में मां काली देवी मंदिर के स्थापना दिवस पर यज्ञ और 32 वां विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। रविवार को गोद वाले मंदिर के सामने मां काली का विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारे के मुख्य आयोजक रमेश चंद्र ने कहा कि हर साल की भांति इस साल वी मां काली का विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे से एक दिन पहले शनिवार की रात को मां काली का हवन और कीर्तन कराया गया। इसमें भारी संख्या में भक्तों ने भाग लिया रविवार सुबह 12 बजे भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान मोहित भारती, ललित बाबू, पुनीत बाबू, बृजपाल सैनी, राजू सैनी, संजय पाल, दीपक सैनी, बंटी सैनी, कन्हैया वासने, सोनू, ऋतिक सैनी, शगुन ठाकुर आदि ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...