सासाराम, मई 15 -- बिक्रमगंज, हिटी। काराकाट प्रखंड के महुअरी गांव स्थित मां काली मंदिर परिसर में शुक्रवार को मां काली की वर्षगांठ समारोह श्रद्धाभाव के साथ मनायी गयी। इस दौरान मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा वातावरण मां के जयकारों से भक्तिमय हो गया था। संकीर्तन मंडली द्वारा प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना व हवन संपन्न कराया गया। गांव की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...