गिरडीह, मार्च 13 -- डुमरी, प्रतिनिधि। प्रखंड के नगरी पंचायत स्थित पहाड़ी काली मंदिर में मां काली की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के प्रथम दिन 251 महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा और उत्साह के साथ नगरी, रतिडीह तथा जोल्हाडीह गांवों का भ्रमण किया और सीता नाला नदी पहुंचीं। वहां सुयोग्य ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल को अभिमंत्रित कर कलशों में भरवाया गया। कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र जय मां काली के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और भक्ति माहौल से पूरे इलाके में धार्मिक उत्साह देखा गया।मां काली प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में यजमान के रूप में जयराम नायक व उनकी पत्नी बुधनी देवी, सुरेश सिंह व नीतू सिंह, देवनारायण नायक व स...